Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के फेज 2 में स्थित अंजनी प्लास्टिक इंडस्ट्रीज में मंगलवार की सुबह भीषण आग लग गई. यह कंपनी प्लास्टिक ग्लास बनाने का काम करती है. आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई जिसके बाद सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं.
Advertisement

आग की लपटें इतनी भयंकर थीं कि दूर-दूर तक धुआं फैल गया. आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. दमकल कर्मियों के साथ स्थानीय लोग भी आग पर काबू पाने में सहयोग कर रहे हैं. किसी तरह की जान माल की हानि की खबर नहीं है, लेकिन फैक्ट्री को भारी नुकसान होने की आशंका है. आग बुझा ली गई है अब कंपनी मालिक क्षति का आकलन करने में जुटे हैं.
Advertisement




