Saraikela (संजीव मेहता) :
रविवार को ऑटो क्लस्टर सभागार में क्रॉस लिमिटेड कंपनी के कर्मियों ने जनहित में बढ़ चढ़कर रक्तदान किया. कर्मियों का यह दूसरा रक्तदान शिविर था जिसमें 200 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है. शिविर के उद्घाटन में निदेशक मंडल के सुमित राय, कुणाल राय और श्रीमती अनिता राय, प्रबंध निदेशक सुधीर राय, महाप्रबंधक रामाकांत गिरि के हाथों हुआ. ऑटो क्लस्टर सभागार में आज इसमें सहयोग करने वालों में राजेश प्रधान प्रबंधक, रिभू रॉय सहायक प्रबंधक, सुनील कुमार ऑफिसर, बलराम कुमार वरीय प्रबंधक, यूनियन के सेक्रेटरी साइमन केरकेट्टा, विनोद महतो यूनियन अध्यक्ष, संजीव कुमार अफसर एच आर, शशिकांत प्रबंधक, अतिर, सुनित्रा और अमित सुरक्षा पदाधिकारी, शुभम, राजकुमार, राजा, दीपक, प्रदीप, सुजय कुमार आदि आयोजक मंडली की अहम भूमिका रही.
जबकि विजय पातर प्रथम रक्तदाता बने. पवन मेहर महाप्रबंधक क्वालिटी, रोशन कुमार ऑफिसर आदि ने अहम भूमिका निभाई. रक्तदान में वीवीडीए के सुनील मुखर्जी एंड टीम का भी अहम योगदान रहा.




