जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी और टेल्को पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामारी कर 9 कांडों में संलिप्त अपराधी को गोलमुरी से गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने जानकारी देते हुए बताया कि जमशेदपुर पुलिस जेल से छूट 500 से ज्यादा अपराधियों पर नज़र बनाए रखे हुए है,इसी क्रम में गोलमुरी और टेल्को थाना क्षेत्र में आतंक बनाकर रखे अपराधी मोहमद साहिल उर्फ राजा का ट्यूलाडूंगरी गड्ढा स्कूल के समीप अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए मौजूद होने की जानकारी मिली,

जिसके बाद टेल्को और गोलमुरी पुलिस की संयुक्त टीम बना कर छापामारी की जहां से उसे गिरफ्तार किया गया और उसके निशानदेह पर बारीनगर स्थित उसके घर से एक देसी पिस्टल और गोली बरामद की गई। एसपी ने यह भी जानकारी दी कि गिरफ्तार अपराधी पर दोनों थाना में 9 विभिन्न मामले दर्ज है,वह पिस्टल का भय दिखाकर चापड़ से हमला कर वसूली और क्षेत्र में दहशत फैला कर रखता था।






