Saraikela (संजीव मेहता) : संकट-मोचन संगीत समिति द्वारा जमशेदपुर बिष्टूपुर के आर डी द्विवेदी अखाड़ा में 1989 से प्रारंभ मंगलवार की सांगीतिक बैठकी कार्यक्रम की श्रृंखला में शहर के कई सुरीले कलाकारों ने 16 सितंबर की संध्या को माता के आगमनी भजन की प्रस्तुति देेकर सभी संगीतप्रेमियों को भाव विभोर कर दिया. यह कार्यक्रम विश्व के शिल्पी बाबा विश्वकर्मा पूजा के पूर्व संध्या पर आयोजित हुआ.

भजन की प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में सुधा झा, रीता पांडे, नीलांबर चौधरी, संतोष कुमार ठाकुर, एवं सत्य प्रकाश तिवारी ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियाँ दी. सभी सुरीले कलाकारों के साथ सिंथेसाइजर पर मास्टर रवि, तबले पर मास्टर अनुज चौधरी, एवं ऑक्टोपैड पर विश्वजीत साहा ने सुंदर संगत किया. सभी कलाकारों को मंदिर की परंपरा के अनुसार अंगवस्त्र एवं उपहार देकर संकट मोचन संगीत समिति के अभिभावक एवं तबला गुरु दयनाथ उपाध्याय, एवं मिहिर बेनर्जी ने सम्मानित किया. इस कार्यक्रम में जमशेदपुर शहर के कई वरिष्ठ कलाकार एवं संगीत प्रेमी श्रोता जिनमें सत्यदेेव, घनश्याम उपाध्याय, संतोष यादव आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम का समापन हनुमान चालीसा से किया गया. मंच संचालन संगीत गुरु श्री बीरेन्द्र उपाध्याय ने किया.




