Saraikela (संजीव मेहता) : एलआईसी (भारतीय जीवन बीमा निगम) आदित्यपुर शाखा में अगले 28 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा मनाया जाएगा. इस दौरान हिंदी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. आज इसका शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर हुआ. भारतीय जीवन बीमा निगम आदित्यपुर शाखा कार्यालय में हिन्दी- पखवाड़ा समारोह का विधथिवत उद्घाटन सुबह 11 बजे शाखा कार्यालय में शाखा प्रबन्धक प्रवीण कुमार मुवनिया द्वारा किया गया.

आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में 16.09.2025 को हिंदी श्रुतिलेख, 17.09.2025 को अंताक्षरी, 23.09.2025 को हिंदी शब्दकोश, 24.09.2025 को क्विज का आयोजन होगा. वहीं 28.09.25 को शाम 4 बजे पखवाड़ा का समापन समारोहपूर्वक किया जाएगा. जिसमें प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा. आज उद्घाटन के मौके पर पीकेआर पटेल, मौसुमी डे, प्रबीर कुंडु, पंकज कुमार ठाकुर, पार्वती दास, स्वस्तिका मुखर्जी, शर्मिष्ठा प्रसाद, अतनु चक्रवर्ती,
सुमिता सोरेन, एससीआर देवगम, राहुल मुखी, नमिता मोहंती, शक्ति कुमार साव आदि तथा बीमा धारक उपस्थित थे. संचालन हिन्दी प्रकोष्ठ अधिकारी अखिलेश प्रसाद ने किया. राजभाषा की नियमावली एंव अनिवार्यता पर आलोक कूमार झा ने अपना संबोधन दिया.




