Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागूनहातू फुटबॉल मैदान में जनकल्याण संघर्ष समिति के द्वारा टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा घाटशिला से 16 टीमों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
Advertisement

फाइनल मैच TSFA टिनप्लेट और बिरसा सपोर्टिंग क्लब बिरसानगर टीम के बीच खेला गया जो एक एक गोल से टाई हो गई जिसके बाद पैलेंटी गोल में TSFA की टीम विजेता हुई। दोनों टीमों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया वहीं बेहतर खिलाड़ी और गोलकीपर को भी शील्ड देकर सम्मानित की गई।इस मौके पर जनकल्याण संघर्ष समिति अनुभव सिन्हा,मछिंदर निषाद सुभाष प्रामाणिक,आशीष प्रसाद एवं अन्य सदस्यों के अलावे टाटा फाउंडेशन के अधिकारी मौजूद थे।





