Saraikela (संजीव मेहता) : जिले के पुलिस कप्तान मुकेश लुनावत के निर्देशानुसार जिलान्तर्गत संपत्तिमूलक कांडों की रोकथाम एवं प्रतिवेदित कांडो के उद्भेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल एवं सराइकेला के नेतृत्व में टीमों का गठन कर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के क्रम में पुलिस द्वारा जिला के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र एवं दूरस्थ कुचाई थाना क्षेत्र में सक्रिय 2 अलग अलग वाहन चोर गिरोह का पर्दाफ़ाश किया है. जिसमें कुल 10 अपराधकर्मियों को गिरफ़्तार एवं 04 को निरुद्ध किया गया है. उनके पास से चोरी के कुल 17 बाइक एवं 01 पिकअप वाहन बरामद किया गया है.
छापामारी दल द्वारा लाल बिल्डिंग, आदित्यपुर टाटा काण्ड्रा मेन रोड पर दो युवकों को काला रंग के बिना नंबर का हीरो होण्डा Splender मोटरसाईकिल के साथ पकड़ा गया. दोनों को बारी- बारी से पुछने पर अपना- अपना नाम (1) सुजीत दास उर्फ मोटा दास (2) लव मांझी उर्फ रेपो बताए. सत्यापन के क्रम प्रयुक्त मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई. पूछताछ के क्रम में इन दोनों द्वारा एक गिरोह के साथ मिलकर और भी बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की. दोनों की निशानदेही पर चोरी का अन्य 07 मोटरसाईकिल और एक पिकअप वाहन को बरामद किया गया एवं गिरोह के 6 अन्य सदस्यों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किये गये सभी अभियुक्तों को आज दिनांक 12.09.2025 को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है.

अन्य गिरफ्तार अभियुक्तों में अजीत दास उर्फ छोटा दास,
भीम यादव उर्फ प्रिन्स, तरुण यादव उर्फ राधे, रासु गोराई, विलियम कुमार कर, शिवा दास, सभी गम्हरिया मोतीनगर के निवासी हैं. छापामारी दल में समीर कुमार सवैया, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के साथ आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की, पु0अ0नि0 विनोद टुडू, पु0अ0नि0 सुरेश राम,
पु0अ0नि0 रामरेखा पासवान, पु0 अ0 नि0 कौशल कुमार,
एवं आदित्यपुर थाना सशस्त्र बल शामिल थे. वहीं कुचाई थाना क्षेत्र से गुप्त सूचना के आधार पर गोपीडीह चौक के पास वाहन चेकिंग लगाया गया औऱ चेकिंग के दौरान चोरी के 02 मोटर साईकिल के साथ 06 व्यक्तियों को पकड़ कर थाना लाया गया और पुछताछ किया गया. पुछताछ के क्रम में पकड़े गये सभी 06 व्यक्तियों द्वारा उक्त 02 मोटर साईकिल के अलावा अन्य 07 मोटर साईकिल चोरी कर छुपाकर रखने की बात बताई गई. तत्पश्चात 06 व्यक्तियों में से 02 व्यक्ति को गिरफ्तार एवं अन्य 04 को निरुद्ध किया गया. अभियुक्तों की निशानदेही पर अन्य 07 मोटर साईकिलों को टोकलो थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से बरामद किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों में अमित कुम्भकार, उदय सामाड़ के साथ चार (04) निरुद्ध यानी नाबालिग शामिल हैं.






