रामगढ़ : कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड) की टीम विशेष सुरक्षा व्यवस्था के साथ रामगढ़ सिविल कोर्ट में पेश किया। मयंक सिंह को अजरबैजान के बाकू शहर से गिरफ्तार कर भारत लाया गया। एटीएस टीम ने उसे विशेष विमान के जरिए रांची पहुंचाया, जहां से कड़ी सुरक्षा के बीच लैंड माइन-प्रूफ गाड़ी में रामगढ़ लाया गया।

रामगढ़ के विभिन्न थानों में मयंक सिंह पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, फिरौती, रंगदारी और संगठित अपराध शामिल हैं। एटीएस द्वारा कोर्ट में पेशी के दौरान रामगढ़ सिविल कोर्ट परिसर की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थे। कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने मयंक सिंह को प्रस्तुत किया गया, मयंक सिंह लंबे समय से फरार था । उसकी गिरफ्तारी एटीएस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। मामले की सुनवाई को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।



