जमशेदपुर : जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में आए दिन हो रही जाम की स्थिति से निपटने के लिए पूरे प्रशासनिक महकमा शुक्रवार की दोपहर सड़क पर उतरी। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने एसएसपी पीयूष पांडे,सिटी एसपी कुमार शिवाशीष,JNAC के नगर आयुक्त कृष्ण कुमार सहित जुस्को के अधिकारियों के साथ साकची क्षेत्र में पदयात्रा कर निरीक्षण किया। इस दौरान साकची टेंपो स्टैंड के चालकों से वार्ता की जिसके बाद स्टेट महल रोड की स्थिति का जायजा लिया इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आम लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बरसात होने के बावजूद उपायुक्त के साथ सभी अधिकारी साकची गोल चक्कर से रामलीला मैदान तक पहुंचे। बता दे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में खासकर स्टेट महल रोड पत्ता मार्केट का फुटपाथ पूरी तरह से अतिक्रमित हो गया है,वहीं साकची के विभिन्न क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था होने के बावजूद दो पहिया वाहन सड़क पर लगा देने से जाम की स्थिति निरंतर बनी रहती है ऐसे में कई बार प्रशासन की ओर से कार्रवाई करने के बावजूद पुनः यथा स्थिति बन जाती है इसे लेकर अब उपाय सीधी नजर रखे हुए है।
इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि यह बात सही है की साकची बाजार पूरी तरह से अतिक्रमित हो चुका है इसके लिए JNAC को उन्होंने निर्देश दिया है कि स्टेट होल्डर के साथ एक बैठक कर इसका निदान करें,साथ ही उन्होंने जुस्को को भी निर्देश दिया है कि पत्ता मार्केट का अतिक्रमण को अभिलंब हटाएं और शहर वासियों से भी आग्रह की है कि कानून का उल्लंघन कर सड़क पर वाहन खड़ी ना करें जिससे अन्य लोगों को परेशानी हो। इसके अलावा उन्होंने पार्किंग व्यवस्था को और दुरुस्त करने की भी बात कही है।



