Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : सरायकेला-खरसावां जिला खनन विभाग ने पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ बालू के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ छापामारी अभियान जारी रखे हुए है. जिले में कुल 26 व्यावसायिक बालू घाट हैं, सभी से वर्तमान में खनन बंद है. यह दावा जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सथ्पति ने की है.
Advertisements
Advertisement

उन्होंने बताया कि राज्य की मुख्य सचिव का किसी भी तरह का आदेश बालू घाटों की नीलामी संबंधी उन्हे प्राप्त नहीं हुआ है. उनकी अगुवाई में फिलहाल बालू घाट पर औचक छापेमारी की जा रही है. जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि पूर्व की छापेमारी में जब्त वाहनों के खिलाफ अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि किसी भी परिस्थिति में जिले में खनिज संसाधनों का अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा. छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा.





