कटिहार ( बिहार) : अधिकांशत हत्याएं भूमि विवाद से जुड़े मामले में हो रहे हैं। बिहार के कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक पर अज्ञात अपराधियों ने 40 वर्षीय व्यक्ति की सर मे गोली मारकर हत्या कर दी. सूत्रों के अनुसार चले आ रहे भूमि विवाद के मामले को लेकर घटना बताई जा रही है। फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी शशि शंकर कुमार, नगर थाना अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए हैं। साथ ही घटना स्थल के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ भी किया जा रहा है। उधर परिजनों के द्वारा गोली लगे व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे थे. जहां अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों के द्वारा गोली लगे व्यक्ति की जांच की गई और उसे मृत घोषित कर दिया. जी से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गया है मृतक राजेश यादव नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार के निवासी हैं. मृतक पटेल चौक से पूजा की सामग्री खरीद कर वापस घर जा रहे थे. इसी दौरान घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर उनके सर के पीछे गोली मार दी. घटना के बारे में भूमि विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की तलाश एवं खोजबीन छापामारी में पुलिस जुट गई है।




