Saraikela (संजीव मेहता) : 14 अगस्त की रात हत्या की नीयत से आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह बस्ती में शंभू महतो पर फायरिंग की गई थी. इस मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके पास से लोडेड कट्टा बरामद किया गया है. इसकी जानकारी थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने प्रेस वार्ता में दी.

उन्होंने बताया कि इस संबंध में आदित्यपर थाना कांड सं०- 255125. दिनांक 15.08.2025. धारा- 1109/352/351(2)/3(5) बी.एन.एस के तहत 27 आर्म्स एक्ट 1959 का प्राथमिकी दर्ज की गई थी. जिसमें वादी शंभू महतो ने लिखित शिकायत की थी कि दिनांक 14/15.08.2025 को रात्रि में आदित्यपुर थानान्तर्गत सालडीह बस्ती रोड़ नं०-जी में शम्भ महतो के ऊपर जान मारने की नियत से गोली चलान की घटना घटित थी. इसकी सचना वरीय पदाधिकारी को दिया गया था.
लिखित आवेदन के आधार पर बस्ती के ही आकाश सिंह सरदार, उम्र 27 वर्ष, पिता प्रेम कुमार सरदार, पता सालडीह बस्ती बंजरग क्लब के नजदीक को गिरफ्तार कर लिया गया. आकाश सरदार ने स्वीकारोक्ति बयान के निशानदेही पर अवैध देशी कट्टा एवं एक चक्र गोली को बरामद किया गया एवं उपरोक्त गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त आकाश सिंह सरदार को आज दिनांक 16.08.2025 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.




