Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : आरआईटी थाना से सटे जागृति मैदान से शनिवार की सुबह आरआईटी थाना में पूर्व में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह (58 वर्ष) का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. सूचना मिलने पर पहुंची आरआईटी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
Advertisements
Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार अरुण सिंह का शव मैदान के उत्तरी छोर पर स्थित मुर्गा दुकान के पीछे से बरामद किया गया है. वे रांची से यहां मालखाना का चार्ज देने आए थे. बताया जाता है कि अरुण कुमार सिंह पूर्व में आरआईटी थाने में ही पदस्थापित थे और अगले साल सेवानिवृत होने वाले थे. शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने मुर्गा दुकान के पीछे उनका शव होने की सूचना दी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.






