अजीत मंडल सरायकेला : गम्हरिया सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित टायो गेट कालिकापुर,जाहेरथान तथा मुर्गाघुटू जाहेरथान के जीर्णोद्वार कार्य का शिलान्यास बुधवार को राज्य के परिवहन सह कल्याण मंत्री चंपई सोरेन ने शिलापट का अनावरण कर किया . ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल से होने वाले दोनो जाहेरथान का जीर्णोद्वार करीब 10 करोड़ रुपए की लागत से होगा .जिसमे कालिकापुर जाहेरथान तथा मुर्गाघुटु जाहेरथान का जीर्णोद्वार किया जाएगा l इस मौके पर मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि हेमंत सरकार राज्य की जनता के बिकास और मूलभूत सुभिधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहे है l मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि किसानों की सिंचाई व्यवस्था के लिए गम्हरिया प्रखंड के नौ पंचायतों के किसानों को सिंचाई के लिए गाजिया बाराज़ से अगले साल से किसानों को सालोंभर पानी मिलना शुरू हो जाएगा, जिससे किसान खेती कर रोजगार सृजन कर सकेंगे. साथ ही गांव से शहर तक आने जाने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना से ग्रामीणों को गांवों से शहर आने जाने की व्यवस्था इस सरकार के द्वारा की जा रही जिसका लाभ शीघ्र ही ग्रामीणों को मिलेगी l वही शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने कहा कि राज्य को शिक्षा के क्षेत्र में अब्वल बनाने के लिए सरकार हर प्रयास कर रही हैं. सरकार इसके लिए निशुल्क कोचिंग तथा विदेशों में पढ़ने की व्यवस्था शुरू की है l शिलान्यास के मौके पर मंत्री चंपई सोरेन ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा मंत्री ने कहा कि भाजपा 20 वर्षों तक झारखंड में राज किया और झारखंड के खनिज संपदा को लूटने का काम किया है lवही शिलान्यास के मौके पर ज़िप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, सिमल सोरेन,जिला अध्यक्ष सुबेंदु महतो, रामदास टुडू,अमृत महतो,मोहन वासके,अविनाश सोरेन,आदि उपस्थित थे

May 5, 2026 1: 04 pm
Breaking
- क्या पांच राज्यों के चुनावी परिणाम, झारखंड के सत्ता समीकरण पर डालेंगे असर? कहीं झारखंड के राजनीतिक समीकरण बदलने वाली तो नहीं!
- टॉर्च की रोशनी में सर्जरी पर बवाल, प्रभारी डॉक्टर सस्पेंड
- राजनगर अस्पताल की घटना पर भाजपा का धरना, दोषियों पर कार्रवाई और 50 लाख मुआवजे की मांग
- बंगाल में बीजेपी के उदय टीएमसी के बुझे चिराग। ममता बनर्जी के सियासी सत्ता खत्म , अब बीजेपी की सरकार।
- धतकीडीह फायरिंग मामले मे पुलिस ने किया हथियार के साथ दो को गिरफ्तार, आपसी विवाद मे की गयी थी फायरिंग
- सत्यम संजीवन ट्रस्ट द्वारा बिरसानगर में बाल विवाह जागरूकता अभियान
- दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से फैली दहशत
- सिद्धगोडा में दिनदहाड़े कंपनी क्वार्टर के घर से चोर ने किया 5 लाख मूल्य के गहनो पर किया हाथ साफ



