अजीत मंडल सरायकेला :झारखंड के जमशेदपुर सरायकेला खरसावां आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र मजदूरों की गढ़ माना जाता है।मजदूरों की नित्य नए-नए समस्याएं आती रहती है ।मजदूरों के शोषण उनके हक दिलाने के लिए अब पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ़ मलखान सिंह मजदूरों की समस्याओं को लेकर आज रैली सड़कों पर मजदूरों के साथ निकले, और उनके हक की आवाज बुलंद की।आदित्यपुर मजदूर यूनियन की ओर से कंपनी प्रबंधन की मनमानी और मजदूरों के शोषण के खिलाफ रविवार को गम्हरिया लाल बिल्डिंग से सहनाई भवन तक रैली निकाली गई .इस दौरान रैली में शामिल मजदूरों के हाथों में शोषण के खिलाफ लिखी तख्तियां नजर आई. रैली की अध्यक्षता कर रहे यूनियन के संरक्षक सह ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरबिंद सिंह मजदूरों के हित में आवाज उठाते हुए आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों के मजदूरों पर हो रहे शोषण के खिलाफ कंपनियों को चेतावनी दी है।




