Advertisements
जमशेदपुर : गोलमुरी थानांतर्गत नामदा बस्ती में शनिवार सुबह एक महिला का शव उसके घर से गला कटे हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 27 वर्षीय मनीषा कौर के रूप में हुई है। घटना के बाद से उसका पति गुरप्रीत सिंह उर्फ सागर फरार है।मृतका की सास और थाना प्रभारी के अनुसार गुरमीत सिंह 9 वर्ष पूर्व मनीषा से अंतर्जातीय प्रेम विवाह किया था,जिनसे दो संताने भी है।गुरमीत ठेकेदारी में कार्य करता है।
Advertisement

सबेरे से वह घर से गायब है पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया पति की संलिप्ता प्रतीत हो रहा है।फिलहाल परिवार वालो के शिकायत के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
Advertisement




