जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में एक घर से 15 लाख की चोरी के मामला का उद्भेदन करते हुए जमशेदपुर पुलिस ने 5 अपराधियों को सामानों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।घटना के बारे में एसएसपी पीयूष पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी थी की घटना 10 जुलाई के मध्य रात्रि की है जब बिस्टुपुर के डायग्नल रोड स्थित पंचभवन के ऊपरी से चोरों ने घर में प्रवेश किया और कमरे के अलमारी में रखें कीमती सोने के आभूषणों की चोरी कर ली गई।

घटना के बाद घर मालिक ने चोरी के अनुमानित मूल्य 15 लाख शिकायत में दर्ज कराई थी जिसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर SIT टीम घटित की जिसके अनुसंधान के दौरान रोहित राव उर्फ लल्ला ,अमन कुमार उर्फ गोरी, विकास दास उर्फ अंडा, आकाश पात्रों उर्फ ए जे और रजनीश लाल को गिरफ्तार किया गया जिनसे पूछताछ में चोरी की घटना को स्वीकार की और उनके निशानदेही पर चोरी के आभूषण और बिक्री से मिले 31000 रुपए बरामद की गई। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार तीन अपराधियों का पूर्व से ही कई अपराधिक मामले दर्ज है।फिलहाल सभी आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




