जमशेदपुर : जमशेदपुर को सोनारी थाना अंतर्गत ड़ोबो पुल से एक युवती अचानक नदी में छलांग लगा दी, जिसके बाद वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया।छलांग लगाने वाली युवती के साथ उसकी एक सहेली भी वहां मौजूद थी, उसने बताया कि उसकी सहेली सुमित्रा प्रमाणिक भुइंयाडीह की रहने वाली है और बिष्टुपुर में पेइंग गेस्ट तौर पर रहती थी। सुबह उसने मरीन ड्राइव चलने को कहा जब पुल के पास पहुंची तो वह अपने आदित्यपुर में रहने वाले बॉयफ्रेंड के साथ फोन में बात करने लगी,इसी बीच किसी बात को लेकर विवाद होने लगा इसके बाद सुमित्रा अचानक से दौड़कर पुल से नदी में चलांग लगा दी।

इधर सूचना मिलने पर सोनारी थाना की पुलिस पहुंची और गोताखोरों के सहायता से उसे ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। वही पुलिस ने उसके चप्पल और स्कूटी को पुल के पास से बरामद किया है। आए दिन हो रही पुल से कुद कर आत्महत्या की घटना को लेकर स्थानीय वासियों ने प्रशाशन से पुल के रेलिंग में ऊंची जाली लगाने के मांग की है ताकि आत्म हत्या की घटना को रोका जा सके।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।




