रोहतास/बिक्रमगंज – काराकाट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता बलिराम मिश्रा द्वारा चलाए जा रहे व्यापक जनसंपर्क अभियान ने राजनीतिक माहौल में जबरदस्त हलचल पैदा कर दी है। मिश्रा, जो कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी हैं, इन दिनों क्षेत्र के गांव-गांव, गली-गली घूमकर जनसमर्थन जुटा रहे हैं। उनके अभियान की तेज़ और आम जनता से मिल रही व्यापक समर्थन को देखकर विपक्षी दलों की नींद उड़ हुई है। बलिराम मिश्रा न केवल पारंपरिक तरीकों से जनसंपर्क कर रहे हैं, बल्कि युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए आधुनिक संचार माध्यमों और सोशल मीडिया का भी बखूबी इस्तेमाल कर रहे हैं। उनका अभियान मुद्दों पर आधारित है, जिसमें विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और किसानों की समस्याओं का समाधान प्रमुख रूप से शामिल हैं।

बीते कुछ हफ्तों में मिश्रा ने दर्जनों पंचायतों की दर्जनों गांव का दौरा किया है और स्थानीय लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया है। जनता से मिलते समय वे उनकी समस्याएं सुनते हैं और पार्टी की योजनाओं व दृष्टिकोण को स्पष्ट रूप से रखते हैं। उनकी यही जमीनी पकड़ और सक्रियता ने उन्हें अन्य प्रत्याशियों से अलग छवि बना दी है ।वहीं दूसरी ओर, विपक्षी दलों के प्रत्याशी बलिराम मिश्रा की बढ़ती लोकप्रियता से परेशान दिख रहे हैं। उनके समर्थक भी मानते हैं कि इस बार मुकाबला आसान नहीं होगा, क्योंकि मिश्रा ने क्षेत्र में जो जनसंपर्क अभियान खड़ा किया है, वह अभूतपूर्व है। सत्ताधारी दलों समेत अन्य विपक्षी दलों के नेता अब रणनीति बदलने और जनसंपर्क को तेज़ करने की कवायद में जुट गए हैं।
स्थानीय जनता का कहना है कि बलिराम मिश्रा का सरल व्यवहार, स्पष्ट सोच और हर वर्ग के लोगों से सीधा जुड़ाव उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाता है।बलिराम मिश्रा अपनी लोकप्रियता को मतों में तब्दील कर प तूफानी दौरा और जनसंपर्क अभियान, उन्हें विधानसभा तक पहुंचा ही देगा, एैसी चर्चाएं क्षेत्र में जोरों पर चल रही है ।



