Saraikela (संजीव मेहता) : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में फिर से अवध लॉटरी का खेल चालू हो गया है। खुलेआम
अवैध लॉटरी का धंधा चल रहा है. जिसमें अपनी गाढ़ी कमाई लुटा रहे हैं रोज कमाने खाने वाले मजदूर वर्ग के लोग। बता दें कि आदित्यपुर थाना के पीछे दिंदली बाजार और राम मढ़ैया बस्ती में अवैध लॉटरी का धंधा शुरू हो गया है। जहां आपराधिक तत्वों के जुटान भी होने लगे हैं। जहां लॉटरी के अवैध धंधा जोरो पर चल रहा है. शहर के दैनिक दिंदली हाट बाजार और राम मड़ैया बस्ती में चालू होने के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी चालू होने की संभावनाएं चर्चाओं में चल रही है। युवा गलत रास्ते का शिकार होकर जमा पूंजी लुटा रहे हैं, जिसमें स्कूली छात्रो को भी संलिप्त देखा जा रहा है. इस संबंध में जिले के एसपी मुकेश कुमार लुनायत से शिकायत की गई तो उन्होंने इस अवैध धंधे के फलने फूलने की सूचना पर कड़ा कदम उठाने की बात कही है और औचक छापेमारी अभियान चलाने की बात कही है.

आदित्यपुर थाना के पीछे दिंदली बाजार और राम मढ़ैया बस्ती में दो काउंटर खोले गए हैं । लगभग यह लॉटरी का खेल डेढ दो वर्ष बाद चालू किए गए हैं। नितिन कुमार और राजीव कुमार सिंह के समय चालू नहीं हो सका था। जो आज डेढ़ 2 वर्षों बाद फिर से क्षेत्र में चालू होने से अपराधी घटनाएं बढ़ने की संभावनाएं बढ़ गई है। लोग तरह- तरह के चर्चाएं भी करने लगे हैं। देखना अब यह है कि यह धंधा बंद होता है, या यूं ही चलते रहेगा। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।




