Saraikela (संजीव मेहता) :
सेंट्रल पब्लिक स्कूल, आदित्यपुर, जमशेदपुर के कक्षा 12वीं (विज्ञान, वाणिज्य एवं मानविकी संकाय) के विद्यार्थियों ने ARKA JAIN विश्वविद्यालय का सफलतापूर्वक शैक्षणिक भ्रमण किया. इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ शिक्षकगण सुश्री सोमा मैत्रा, सुश्री लतिका सिंह, डॉ. मुकेश कुमार सिंह एवं श्री दिलीप जायसवाल उपस्थित थे. भ्रमण के दौरान छात्रों ने कक्षा 12वीं के बाद उपलब्ध विभिन्न उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने उन्हें विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया और उनके प्रश्नों के उत्तर देते हुए विभिन्न करियर विकल्पों एवं उच्च शिक्षा के रास्तों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की.

इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. यह उन्हें व्यावसायिक क्षेत्रों से परिचित कराते हैं तथा सही करियर चयन में सहायक होते हैं. विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे सूचनात्मक एवं मार्गदर्शन परक शैक्षणिक भ्रमण आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई है, ताकि विद्यार्थियों का दृष्टिकोण व्यापक हो सके और उन्हें भविष्य की योजनाओं में उचित दिशा प्राप्त हो.




