Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) :
Advertisement
न्यू ब्लू बेल्स एकेडमी में आज शनिवार को हरियाली सावन सह छोटे नन्हे बच्चों के साथ हिंदी प्रतियोगिता मनाई गई. जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रिंसीपल पूजा पांडेय ने पुरस्कृत भी किया. इस मौके पर प्रथम क्लास के बच्चों ने हिंदी में कविताएं पढ़ी और पौधरोपण भी किया.

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिंसिपल पूजा पांडेय के साथ स्कूल के शिक्षक संजीव कुमार अम्बष्ट, रुम्बा, सोनाली, संजना, सौम्या ने परस्पर सहयोग किया. पुरस्कार पाने वाले बच्चों में दृष्टि कुमारी, चांदनी, समृद्धि, शानवी, काकू, रानी, आरव कालिंदी, प्राहिल, अथर्व, आराध्या, अंसुमन, आयुष कुमार महतो शामिल थे.





