जमशेदपुर: एक महीने तक इंटरमीडिएट छात्रों द्वारा किए गए आंदोलन आखिरकार सफल साबित हुई राज्य सरकार ने तत्काल कॉलेज में ही पढ़ाई करने की अनुमति दे दिए जाने से छात्रों ने खुशी का इजहार करते हुए सरकार को धन्यवाद दी है। बता दे की केंद्र सरकार ने 2026 से डिग्री कॉलेज में इंटर की पढ़ाई पर रोक का निर्देश दी है लेकिन झारखंड सरकार ने वर्तमान समय से ही इस पर रोक लगा दी जिससे पूरे झारखंड के इंटर के छात्र भविष्य का हवाला देते हुए सड़क पर उतरकर सरकार के निर्देश के खिलाफ जमकर विरोध जताया था,छात्रों के इस विरोधात्मक कदम के समक्ष झारखंड सरकार नतमस्तक हो गई और 2024- 26 बैच के छात्रों को वर्तमान कॉलेज में ही पढ़ाई पूरी करने का निर्देश जारी कर दिया, जिसे लेकर छात्रों ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि उनकी एक महीने का आंदोलन रंग लाई, शुरुआत में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के वक्तव्य से वे लोग नाराज थे लेकिन अब उनकी नाराजगी दूर हो गई है और सरकार की फैसला का वे लोग स्वागत करते हुए धन्यवाद व्यक्त करते हैं।

वहीं सरकार के इस निर्णय पर शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि यह पूरा मामला केंद्र सरकार द्वारा रची गई थी क्योंकि शिक्षा नीति 2020 के तहत 2026 तक सभी डिग्री कॉलेजो में इंटर की पढ़ाई बंद करने का केंद्र सरकार ने लागू की है जिसे लेकर कई राज्य पहल कर चुके हैं तो कुछ राज्य पहल करने की प्रक्रिया में है ऐसे में केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को बदनाम करने के लिए एक सोची समझी साजिश के तहत बदनाम करने के लिए सिर्फ झारखंड सरकार को ही महामहिम की ओर से पत्र जारी कर इसे लागू करने का फरमान जारी की थी जिससे प्रदेश के लाखों बच्चे सरकार के खिलाफ आ गए लेकिन झारखंड सरकार ने केंद्र के इस फैसले को नकारते हुए बच्चों के भविष्य प्रति अपना फैसला सुनाया है।
बाइट




