जमशेदपुर: एक और जमशेदपुर में लगातार बारिश हो रही है वहीं दूसरी ओर मानगो के डिमना बस्ती में पीने का पानी नहीं मिलने से सैकड़ो परिवार पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आलम यह हो गई है कि परिवार के सदस्यों के साथ स्कूल जाने वाले बच्चे भी 1 किलोमीटर दूर पैदल चलकर जद्दोजहद कर रहे हैं। इन बस्ती वासियों का आरोप है की मानगो नगर निगम पानी कनेक्शन के लिए बिल तो भेज दे रही है लेकिन पानी नहीं दे रही है ऐसे में सवेरे 4:00 बजे उठकर 1 किलोमीटर दूर तक जाकर पानी लाना पड़ रहा है,जहांएक ही सार्वजनिक नाल होने के कारण घंटों कतार में खड़े रहना पड़ता है ऐसे में कई बार ड्यूटी छूट जाती है।

बताते है कि यहां रहने वाले परिवार के सदस्य दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं ऐसे में रोजी-रोटी की समस्या भी उत्पन्न हो रही है,जिस ओर जिला प्रशासन और मानगो नगर निगम के अधिकारी ध्यान दें नहीं दे रहे है। बस्ती वासियों ने चेतावनी दी है कि जल्द ही पानी की समस्या का निदान नहीं होता है तो बस्ती वासी सड़क पर उतरकर विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे।




