Saraikela (संजीव मेहता) : सरायकेला खरसावां जिले के सभी 64 शराब दुकानों में सोमवार रात 10 बजे से ताला लग गया है. हैंड ओवर टेक ओवर प्रक्रिया पूर्ण होने तक जिले में नहीं बिकेगी शराब. इस संबंध में उत्पाद एवं महा निषेध विभाग सरायकेला- खरसावां ने आदेश जारी करते हुए निर्देशित किया है
कि उत्पाद एव पहा निषेध विभाग, सरायकेला-खरसावां ने संचालित सभी 64 खुदरा उत्पाद दुकानों का संचालन मानव प्रदाता एजेंसी R .K & Co. Manpower प्राईवेट लिमिटेड के कर्मियों द्वारा किया जा रहा है तथा उक्त मानव प्रदाता एजेंसी की सेवा अवधि दिनांक 30.06.2025 को रात्रि 10:00 वजे के उपरांत समाप्त हो गया है. दिनांक 01.07. 2025 से सभी दुकानों में बचे शराबों का Handover/ Takeover उत्पाद एवं महा निषेध विभाग, सरायकेला-खरसावां और मानव प्रदाता एजेंसी 1.k & Co. Manpower Ph. Ltd के मध्य होना है. अतः सरायकेला-खरसावां जिला में संचालित सभी खुदरा उत्पाद दुकानों का संचालन दिनांक-01.072025 से Handover/Takeover प्रकिया समाप्ति तक बंद रहेंगे. आम जनों का सहयोग अपेक्षित है एवं असुविधा के लिए अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला खरसावां ने खेद प्रकट करते हुए क्षमा मांगी है.

May 2, 2026 12: 14 am
Breaking
- इन्वर्टर की बैटरी चोरी करते पकड़ाया युवक, लोगों ने किया पुलिस के हवाले
- आदित्यपुर रेलवे संस्थान परिसर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन, 74 यूनिट हुआ रक्त संग्रह
- आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर किया मुख्य गेट जाम
- स्थाईकरण की मांग को लेकर एमजीएम अस्पताल के 200 कर्मचारियों ने सरकार की बेरुखी के खिलाफ किया प्रदर्शन
- मई दिवस के मौके पर आदित्यपुर में CITU का शक्ति प्रदर्शन, मजदूर शोषण के विरुद्ध संघर्ष का आह्वान
- एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान कपाली थानेदार ने भाग रहे खतरनाक तरीके से लग्जरी गाड़ी को रोक कर की बड़ी कार्रवाई पकड़े गए चार गोवंशीय पशु
- सिडबी की डीआईए योजना में आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्री एसोसिएसन (एशिया) को मिला स्थान
- एनआईटी छात्रों ने टाटा मोटर्स में इंडस्ट्री 4.0 का अनुभव किया



