जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र से गुप्त सूचना आधार पर एक युवक को पुलिस ने पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात गुप्त सूचना मिली थी कि कदमा थाना अंतर्गत फार्म एरिया टीसी कॉलोनी के समीप उलियान KD फ्लैट का रहने वाला हरिकेश पटेल संदिग्ध स्थिति में घूम रहा है।

जिसके बाद छापामारी कर पुलिस ने उसे हिरासत मे लिया और कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि फार्म एरिया स्थित कंपनी के खंडहर क्वार्टर में हथियार छिपा रखा है, इसके बाद पुलिस ने वहां से एक देसी ऑटो पिस्टल, एक कट्टा,एक मैगजीन और एक जिंदा गोली बरामद की। सिटी एसपी ने बताया कि उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है, लेकिन वह शौकिया तौर पर पिस्टल अपने पास रखने की बात कही है। फिलहाल पुलिस उससे और भी जानकारी प्राप्त करने के प्रयास में है। इधर शुरुआती पूछताछ के बाद उसे न्यायिक रास्ते में भेज दिया गया।




