जमशेदपुर : जमशेदपुर में इन दिनों ट्रैफिक जाम से शहरवासी काफी परेशान है, प्रत्येक दिन दोपहर में स्कूल छुट्टी के बाद साकची,बिस्टुपुर,जुगसलाई और मानगों में ट्रैफिक पुलिस के नदारद रहने से जाम लगना दिनचर्या बन गया।

ऐसी ही स्थिति सोमवार को दोपहर में जब झमाझम हुई बारिश के थमने और इसी दौरान शहर के विभिन्न स्कूलों में भी छुट्टी हो जाने से उपायुक्त और एसएसपी कार्यालय के समीप के मुख्य सड़क में दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही, वाहनों की लंबी कतार 2 किलोमीटर तक रेंगती हुई नजर आई, जिसमें स्कूली बच्चों के निजी एवं व्यवसायिक वाहन भी फंसी रही, लेकिन इन चौक चौराहों में ट्रैफिक को व्यवस्थित करने के लिए एक भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था, जिस वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई। इसे लेकर वाहन चालकों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस सिर्फ हेलमेट तक ही सीमित है जबकि जाम की स्थिति प्रतिदिन हो रही है ऐसे में इनके नदारत रहना हैरान करने वाली बात है। उच्च अधिकारियों को भी इस ओर ध्यान देनी चाहिए ताकि आए दिन इस तरह के जाम की स्थिति से शहर वासियों को निजात मिल सके।




