Advertisements
Saraikela ( संजीव मेहता) : योगिनी एकादशी के महापर्व के पावन अवसर पर आदित्यपुर 2 स्थित दस महाविद्या काली स्थान में ईश्वरलीन अति दयालु भगवत देवरहा बाबा की पूजा अर्चना पुजारी प्रशांत मिश्रा द्वारा की गई.
Advertisement

मौके पर श्रद्धालुओं और भक्तों द्वारा योग और ध्यान लगाया गया एवं सभी श्रद्धालु भक्तों के मध्य महाप्रसाद वितरण किया गया. मौके पर ओम देवरहाय दिगंबराय मंचासिनाय नमो नमः मंत्र का उच्चारण, श्री राधारमण एवं श्री सीताराम संकिर्तन भी हुआ. इसकी जानकारी पंडित राजेश कुमार मिश्र कौण्डिल्य ने दी.
Advertisement




