Saraikela (संजीव मेहता) : आर. आई. टी. मंडल भाजपा द्वारा मार्ग संख्या: 7-8, वीर कुंवर सिंह मैदान, आदित्यपुर -2 में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक के नेतृत्व किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष जमशेदपुर महानगर वर्तमान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कुमार, बिहार राज्य उच्च जाति आयोग के सदस्य राजकुमार सिंह, निवर्त्तमान महापौर आदित्यपुर नगर निगम बिनोद श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष सरायकेला-खरसावां उदय सिंहदेव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह धनबाद ग्रामीण प्रभारी शैलेन्द्र सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील श्रीवास्तव, जिला मंत्री मनोज तिवारी, सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के सफल, सशक्त और जनकल्याणकारी शासनकाल की उपलब्धियों को जनमानस के समक्ष प्रस्तुत करते हुए सभी को सामूहिक संकल्प दिलाया गया. मंच का संचालन कार्यक्रम सयोंजक ललन शुक्ला ने किया. वक्ताओं ने केंद्र सरकार की प्रमुख जन-कल्याणकारी योजनाओं—जैसे जन-धन योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि, डिजिटल इंडिया आदि—की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, जिन्होंने हजारीबाग सहित देश के अंतिम व्यक्ति तक सकारात्मक प्रभाव पहुँचाया है। साथ ही, ऑपरेशन सिंदूर, G20 की अध्यक्षता, चंद्रयान-3 और आत्मनिर्भर भारत जैसे उपलब्धियों ने भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दी है.“विकसित भारत” का संकल्प हम सब मिलकर 2047 तक भारत को विश्वगुरु बनाने के प्रधानमंत्री जी के संकल्प को और सशक्त बनाएँगे. अंत मे 12 जून को हुए दर्दनाक प्लेन हादसा मे 274 मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई.

June 22, 2026 4: 13 pm
Breaking
- कपाली थानेदार ने रंगदारी, गोलीबारी और लूटकांड के मुख्य आरोपी को दबोचा।
- सुपौल के त्रिवेणीगंज में श्राद्ध कर्म में भोज खाने से 150 से अधिक लोग हुए बीमार,दाल में मिली छिपकली, सभी है अस्पताल में भर्ती।
- कोलाबिरा में तेज रफ्तार हाईवा का कहर: महिला की मौके पर हुई मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर किया सड़क जाम।
- कैंसर इलाज में नई क्रांति: डीएनए की पहचान से तय होगी मरीज की सटीक दवा।
- स्वास्थ्य विभाग में दवा खरीद का खेल: टेंडर से सस्ती दवाएं छोड़ीं, कई गुना महंगे सौदे पर उठे सवाल।
- आर आई टी थाना प्रभारी ने मीरूडीह मैदान में पुलिस का जनजागरूकता अभियान, चलाते हुए नशा मुक्ति से लेकर साइबर सुरक्षा तक की जानकारी देते हुए लोगों को किया गया जागरूक।
- प्रशासनिक अधिकारी सडक पर उतर कर चला रहे हैं अभियान फिर भी टेंपो वालों का है आधे सड़क पर कब्जा।
- इस बार मोहर्रम जुलूस आदित्यपुर में सादगी से निकलेगी, नहीं काटी जाएगी बिजली, अखाड़ों में सफाई और पेयजल की मांग।





