जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से पहली बार जमशेदपुर में आम सह बागवानी मेला 2025 का आयोजन किया गया। यह मेला साकची स्थित धालभूम क्लब में आयोजित की गई। जिसका उद्देश्य जिले के किसानों के आम की खेती को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है।

इस आयोजन में जिले भर के सुदूरवर्ती इलाको से बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और उन्होंने अपने फलों की प्रदर्शनी लगाई। जिला प्रशासन फलों की गुणवत्ता के तहत इसे विदेश के बाजारों में स्थान दिलाने का प्रयास कर रही है। इस मौके पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान और अन्य वरीय अधिकारी इस मेले में शामिल हुए। उन्होंने प्रदर्शित आमों का अवलोकन किया और किसानों से आमों की गुणवत्ता से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी में आम्रपाली, लंगड़ा, हिमसागर, फज़ली, दशहरी जैसे कई किस्मों के आम आकर्षण का केंद्र रहे। इस आयोजन का उद्देश्य है कि किसानों को उनके मेहनत के अनुसार बाजार में उचित मूल्य नहीं मिल पाता था, उन्हें एक बड़ा और सीधा बाजार मुहैया कराया जा सके।




