सारायकेला : आज जनकल्याण मोर्चा आदित्यपुर कार्यकारिणी की बैठक जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता ओमप्रकाश की अध्यक्षता में रोड नंबर 32 आदित्यपुर दो स्थित कार्यालय में दिन के 11:30 से संपन्न हुई, बैठक में विचार विमर्श के बाद निम्नलिखित निर्णय लिए गए.

1. आदित्यपुर रेलवे स्टेशन का भब्य सौंदर्य करण जिसमें करीबन सवा दो करोड रुपए का स्टेशन बिल्डिंग का बनना, करीब 60 -70 करोड रुपए खर्च कर दो से बढ़कर 5 प्लेटफार्म करने एवं F O B बनाने का कोई फायदा आम जनता को नहीं मिल रही है क्योंकि इस स्टेशन पर करोना के पहले चलने वाले सभी तीन एक्सप्रेस ट्रेन को भी अब तक स्टोपेज़ नहीं दिया गया, जबकि होना यह था की स्टेशन के विस्तार के बाद टाटानगर से खुलने वाले सभी यात्री गाड़ियों का ठहराव आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर सुनिश्चित किया जाए, क्योंकि रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी प्रेस को कई बार बता चुके हैं की आदित्यपुर रेलवे स्टेशन टाटानगर रेलवे स्टेशन का सेटेलाइट स्टेशन होगा जबकि 4 महीने बीतने के बाद भी ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है.
2. जनकल्याण मोर्चा पिछले करीबन डेढ़ वर्षो से मांग कर रही है की आदित्यपुर स्टेशन बनने के बाद आदित्यपुर पटेल चौक से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर काफी भीड़ हो जाएगी,इसलिए सड़क को चौड़ा किया जाए इसके लिए Jiada के रीजनल डायरेक्टर श्री प्रेम रंजन जी ने जनहित में अपनाJiada भवन का बाउंड्री पीछे करने पर सहमति जताई लेकिन रेलवे, पथ निर्माण विभाग अभी भी इस विषय पर कोई सार्थक कार्रवाई नहीं किया जो यह दर्शाता है की रेल भी जनता की सुविधा के लिए बिल्कुल निष्क्रिय है.
3. इसलिए निर्णय लिया गया कि यदि एक महीने के अंदर आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर टाटानगर स्टेशन से आने- जाने वाली सभी एक्सप्रेस एवं लोकल यात्री ट्रेन का ठहराव प्रारंभ नहीं हुआ तो 12 जुलाई 2025 को आदित्यपुर रेलवे स्टेशन जाने के नई सड़क के पास बिना यातायात बाधित किये शांतिपूर्वक एक दिवसीय सांकेतिक धरना होगा.
4. पेयजल आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में 2021 के 3 दिसंबर तक पेयजल आपूर्ति योजना पूरी हो जानी चाहिए थी लेकिन यह योजना 5 वर्ष विलंब से चल रहा है,जिसकी तीव्र निंदा की गई पिछले दिनों जुडको के एक जिम्मेवार पदाधिकारी के द्वारा एक अखबार में बयान दिया गया की वर्तमान में 22 M L D पानी आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के लिए पर्याप्त है जिसका जन कल्याण मोर्चा कड़ी निंदा करता है क्योंकि Minimum Domestic Water Consumption (Annual Average ) for Indian Towns and cities with Full Flushing System as per I:1172-1993. के अनुसार प्रति व्यक्ति 200 लीटर पानी की जरुरत प्रतिदिन होती है. विदित होकर वर्तमान में करीब 3 लाख की आबादी आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में है इस प्रकार प्रतिदिन करीबन 60 M L D पानी की जरुरत अभी ही है , वो भी सिर्फ आवासीय छेत्र के लिए।
हैरत है की आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में करीबन 1200 उद्योग कार्यरत है यहां नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी जमशेदपुर का राष्ट्रीय स्तर का कॉलेज,राजकीय पॉलिटेक्निक साईं यूनिवर्सिटी, मेडिकल कॉलेज,कई उच्च मध्य विद्यालय हैं, लेकिन इन संस्थानों में पानी की आपूर्ति के लिए कोई योजना ही नहीं बनाई गई, जबकि मोर्चा का मानना है की आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र इकाई तमाम शैक्षणिक संस्थान कॉरपोरेट ऑफिस इत्यादि को मिलाकर लगभग 2 लाख व्यक्ति प्रतिदिन आते हैं जिन्हें भी पीने की पानी की जरूरत पड़ेगी आखिर उनका पानी कहां से मिलेगा इसका कोई इंतजाम अब तक नगर विकास विभाग क्यों नहीं किया यह किसकी जवाब देही है यह तय एवं सरकार तुरंत व्यवस्था करें. जनकल्याण मोर्चा सरकार से मांग करती है कि पूरे सरायकेला खरसावां जिले में पानी पर आधारित किसी भी उद्योग को नया लाइसेंस न दें क्योंकि जल जंगल जमीन पर जनता का अधिकार है कई जगह पेयजल के किल्लत है इस परिस्थिति में पेयजल पर आधारित उद्योग को लगाना कतई उचित नहीं होगा । आदित्यपुर कांद्रा सड़क पर लगे ट्रैफिक सिग्नल सुधार करने पर भी चर्चा हुई. इस बैठक में जनकल्याण मोर्चा की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती शारदा देवी उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता एस के स्वाईं, डॉ मृतुन्जय सिंह, डॉ अशोक कुमार उप सचिव बाबू ताती अधिवक्ता रविशंकर पासवान,अधिवक्ता सिकंदर सिंह, मदन सिंह, विष्णु देव गिरि, संजय कुमार राम, लक्छमन प्रसाद, मधेश्वर सिंह, वकील सिंह, श्याम ज्ञानी साही,प्रकाश कश्यप, शेखर तिवारी, दीपक कुमार झा, सुरेश प्रसाद सिंह सहित कार्यकारिणी के कई महत्वपूर्ण व्यक्ति उपस्थित थे. ओम प्रकाश, अधिवक्ता सह अध्यक्ष, जन कल्याण मोर्चा आदित्यपुर.




