Saraikela (संजीव मेहता) : 30 मई को उप नगर आयुक्त की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत काशीडीह किफायती आवास योजना के तहत आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्रांतर्गत सभी प्रमुख बैंकों के साथ बैठक आयोजित की गई. जिसका मुख्य उद्देश्य उक्त आवास योजना के लाभुकों को सुगमता पूर्वक आवासीय ऋण उपलब्ध कराना था.

बैठक के दौरान लाभुकों को बैंक द्वारा लोन नहीं दिए जाने को ले करके उप नगर आयुक्त द्वारा कड़े शब्दों में नाराजगी वक्त की गई एवं अन्तिम रूप से सभी उपस्थित बैंक के प्रतिनिधियों को कहा गया कि 1 महीने में लोन निस्तारण किया जाए. बैंक को ऋण देने में कोई समस्या आ रही है तो निगम के प्रतिनिधि से संपर्क करके समस्या का समाधान करते हुए जल्द से जल्द लोन निस्तारण करते हुए निर्धारित लक्ष्य को पूरे करे, यदि बैंकों को आवास योजना में ऋण देने में रुचि नहीं दिखाई जाती है तो भविष्य में उनके विरुद्ध नियम संगत करवाई करने के अनुशंसा की जाएगी. माननीय प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी योजना का लाभ आमजनों तक पहुंचाया जा सके. बैठक में मुख्य रूप से एमआईएस विशेषज्ञ कुलदीप सिंह, लेखा पदाधिकारी, केनरा बैंक, आईडीबीआई बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, यूनियन बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, इंडियन बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित थे.




