जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में एक और इंटर कॉलेज की शुरुआत हुई है। जिसकी मान्यता पिछले दिनों झारखंड सरकार ने प्रदान कर दी। यह कॉलेज मुरली इंटर कॉलेज के नाम से सुदूर इलाकों के बच्चों को शिक्षा का अलख जगाएगी।यह कॉलेज घाटशिला प्रखंड के भूतियाकोचा कालाजोर के सुदूर इलाके में अवस्थित है,इस कॉलेज की खासियत यह होगी कि आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स की पढ़ाई हिंदी विषय के साथ-साथ बंगाली और संथाली भाषा में छात्रों को भी शिक्षा प्रदान करेगी।

कॉलेज के सचिव डॉ. नूतन रानी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में कई कॉलेज है लेकिन सुदूर इलाकों में कॉलेज नहीं होने से बच्चों को शहर जाने में परेशानी होती है कई बार आर्थिक स्तिथि के वजह से बच्चे बीच में ही पढ़ाई छोड़ देते है। इस लिए मुरली इंस्टीट्यूशन ने यह तय किया कि कम शुल्क में उनके ही घर के पास गुणवत्ता युक्त स्थानीय भाषा में भी उच्च शिक्षा प्रदान करे। सचिव ने झारखंड के शिक्षा मंत्री का भी आभार जताते हुए बताया कि दो वर्ष से वे लोग प्रयास कर रहे थे। जिसे उनके पहल पर कॉलेज को मान्यता मिल गई। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। सरकार ने तीनों निकाय के लिए 128 सीट के तहत 384 सीट आरक्षित की गई है। कॉलेज भविष्य में परिवहन के लिए बस और छात्राओं के लिए हॉस्टल की भी व्यवस्था करने जा रही है। इस कॉलेज के आरंभ होने से स्थानीय लोगों में भी काफी खुशी है और शिक्षा के क्षेत्र में मिल का पत्थर की तरह देख रहे है।




