जमशेदपुर : राष्ट्रीय कनौजिया सोनार महापरिवार ने जमशेदपुर में हो रहे चोरी छीना-झपटी घटना सोना व्यवसायियों में हड़कंप है। वही इससे उन्हें हो रही परेशानियों को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल ssp पीयूष पांडे से भेंट की।व्यवसायियों ने सबसे पहले उन्हें गुलदस्ता देकर स्वागत किया जिसके बाद आए दिन हो रही घटना के बाद पुलिस के द्वारा सोना खरीद बिक्री करने वाले दुकानदार को घटना में संलिप्त होने हवाला देकर भेज दिए जा रहा है।

जिससे अन्य व्यवसायियों में भय का माहौल है। महापरिवार ने एसएसपी से आग्रह की है कि पूर्व के अधिकारी के द्वारा सोनार व्यवसायियों के साथ बैठक कर किस तरह भय मुक्त होकर व्यवसाय कर सके इसकी जानकारी दी गई थी लेकिन अब वह स्थिति धीरे-धीरे बदलते जा रही है,इस लिए एक बार पुनः बैठक आयोजित करने की आग्रह की है ताकि सोना व्यावसायी भय मुक्त होकर कार्य कर सके।




