जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थानांतर्गत आम बागान के एक होटल से संदिग्ध अवस्था में पुलिस ने युवती का शव बरामद किया है वही शराब की बोतले और आपत्ति जनक वस्तुओं के साथ एक युवक और युवती को हिरासत में लिया है।बताया जा रहा की बीती रात दो युवक और दो युवती होटल के कमरा नंबर 504 और 506 बुक कर ठहरे थे.

जिसमें राजेंद्र नगर के ऋतुराज और पंकज कुमार,जबकि ओल्ड पुरुलिया रोड के दीपा द्वीप और आजाद बस्ती के रुकसार थी। रात भर चारों अपने कमरे में मस्ती करते रहे,उनके कमरे से शराब की बोतले,और आपत्तिजनक वस्तुएं भी पाए गए,लेकिन सबेरे कमरा नंबर 506 में रुकसार का शव संदिग्ध अवस्था में लटकते हुए पाया। जिसके सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि दीपा और दो युवक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है वही घटना हत्या या आत्महत्या के अनुसंधान में जुट गई है।




