दिल्ली ( प्रतीक सिंह ) : भारत मे खनिज संसाधनों के क्षेत्र में बीते वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई। खान मंत्रालय के अनुसार, इस अवधि में देश का लोहा खनिज उत्पादन 4.3 प्रतिशत बढ़कर 28.9 करोड़ टन हो गया, जबकि वर्ष 2023-24 में यह 27.7 करोड़ टन रहा था। यह बढ़ोतरी धातु आधारित उद्योगों, विशेष रूप से स्टील निर्माण क्षेत्र में लगातार मजबूत होती मांग को इंगित करती है।

मैंगनीज खनिज का उत्पादन भी इस दौरान बढ़ा है। वर्ष 2023-24 में यह 34 लाख टन था, जो 2024-25 में बढ़कर 38 लाख टन हो गया। इसी तरह, मुख्य एल्युमिनियम उत्पादन भी मामूली बढ़त के साथ 41.6 लाख टन से बढ़कर 42 लाख टन पर पहुंच गया। सबसे अधिक उछाल परिष्कृत कॉपर के क्षेत्र में देखने को मिला, जिसका उत्पादन 12.6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 5.09 लाख टन से बढ़कर 5.73 लाख टन पर पहुंच गया। भारत, एल्युमिनियम निर्माण में विश्व में दूसरे स्थान पर है और तांबे की शुद्ध रूप में आपूर्ति करने वाले शीर्ष दस देशों में शामिल है। साथ ही, लौह खनिज के मामले में यह चौथे स्थान पर आता है।




