जमशेदपुर : कोल्हान का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल MGM में एक बड़ा घटना घट गई जब दोपहर 3:00 बजे मेडिसिन वार्ड के तीन और दो ताला का छज्जा धर धड़ा कर गिर पड़ा। अचानक तेज आवाज के साथ हुई इस घटना से अस्पताल में मौजूद लोग कुछ देर के लिए समझ नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या है, लेकिन जब पता चला कि अस्पताल का छज्जा गिरा है,जिसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई।

जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन और सुरक्षा कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पर पहुंचे और उच्च अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी।वहीं रेस्क्यू टीम के आने में विलंब होता देख अस्पताल में मौजूद कर्मियों और वहां मौजूद लोगों ने खुद रेस्क्यू कर मालवा हटाने के दौरान एक महिला और एक पुरुष को बाहर निकला और एमरजेंसी वॉर्ड ले जाया गया जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है,इधर कुछ लोगों का कहना था कि मलवे में कुछ और लोग भी दबे हुए है।सूचना पर एसडीओ शताब्दी मजूमदार और JNAC के नगर आयुक्त कृष्ण कुमार, पश्चिम के विधायक सरयू राय एवं विभिन्न राजनीतिक संगठन के लोग वहां पहुंचे। इधर मेडिसिन वार्ड के हेड बलराम झा ने जानकारी दी कि अस्पताल काफी पुराना है और झर झर हो चुकी थी इसलिए उस घटना क्षेत्र में किसी का इलाज नहीं किया जा रहा था , सिर्फ जर्जर बेड और स्ट्रक्चर रखे हुए थे वहीं अज्ञात मरीज ही वहां सोते थे जो इस घटना के चपेट में आए हैं उनका इलाज किया जा रहा है। वही समाज सेवी विमल बैठा ने कहा की मेडिसिन बिल्डिंग जर्जर होने के बावजूद प्रबंधन ने इसे नए अस्पताल में शिफ्ट नहीं किया है अविलंब उसे शिफ्ट करें। उन्होंने कहा की रेस्क्यू के दौरान उन्होंने ने भी दो लोगों को बाहर निकाला है। बहरहाल रेस्क्यू टीम तेज गति से मालवा का हटाने में जुट गए हैं और पूरे मलवा हटाने के बाद ही पता चल पाएगा कि कितने लोग चपेट में आए है।




