जमशेदपुर : आखिरकार जमशेदपुर पुलिस ने 3 महीने बाद चोरी की बड़ी वारदातों का उद्वेदन करते हुए सोनार सहित सात लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिटी sp कुमार शिवाशीष ने जानकारी दी की बीती रात गुप्त सूचना मिली कि गोविंदपुर थाना अंतर्गत घोड़ाबांधा के गरम पत्थर अस्पताल के समय 6 अनजान युवक संदिग्ध अवस्था में खड़े हैं।इसके बाद डीएसपी के नेतृत्व टीम गठित कर वहां छापामारी की जहां से 6 लोगों को हिरासत में लेकर तलाशी लिया गया, जिनके पास से एक देशी पिस्तौल और कई प्रकार के लोहे का औजार बरामद की गई। पूछताछ करने पर उन लोगों ने बताया कि फरवरी माह में जमशेदपुर और आदित्यपुर में हुई चोरी की बड़ी वारदातो में वे लोग शामिल हैं यह सभी उड़ीसा के पूरी और मध्य प्रदेश से कटनी के रहने वाले हैं। इनके द्वारा परसुडीह में दयाल सिटी में 4 फ्लैट, गोविंदपुर के अपना आंगन में तीन और रॉक गार्डन में 6 घरों के अलावा आदित्यपुर में भी इन लोगों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। सीटी एसपी ने बताया कि इनके द्वारा चोरी किए गए 99 ग्राम सोने के जेवरात जिसका मूल्य लगभग 10 लाख रुपया है,मानगों के अजय कुमार बर्मन के आभूषण दुकान से बरामद किया गया।

उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को रिमांड में लेकर और पूछताछ की जानी है,जिससे यह पता चल पाएगा कि इतने घरों में चोरी घटना के दौरान कई और आभूषण और नगद की भी चोरी हुई थी उसेबिन लोगो ने क्या किया ताकि उसकी भी बरामद कर लिया जाय । इस सरगना के मुख्य अभियुक्त तारा सिंह चौहान है जिनके नेतृत्व में ही घटना को अंजाम दिया जाता था इनके द्वारा उन फ्लैटों को निशाना बनाते थे जिस फ्लैट के चार दिवारी कम ऊंचाई की है या फिर नहीं है, उन्हीं प्लाटों की रेकी कर घटना को अंजाम देते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में उड़ीसा पुरी के रहने वाला तारा सिंह चौहान, राहुल चौहान जबकि मध्य प्रदेश कटनी से अजय चौहान, आशीष चौहान, बाबू गोंदिया और महाराष्ट्र औरंगाबाद के संदीप सोलंकी,जबकि जमशेदपुर मानगो के सोनार अजय कुमार बर्मन है।




