सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के नीमड़ीह थाना अंतर्गत सीरूम धनसुरा गांव में ओवरलोडेड बालू लिए हाईवे पलट गया। जिससे बड़ी घटना होते होते बचा। कुछ दिनों पूर्व ही एसपी से इस क्षेत्र में बालू अवैध परिचालन होने की शिकायत , प्रतिनिधियों द्वारा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ललुनायत से की गई है। इसके बावजूद भी बालू की परिचालन नहीं रूक रहे हैं। जिससे बस्ती वासीयो में आक्रोश व्याप्त है। बस्ती वासियों का कहना है कि अगर चलान है तो रात में क्यों चल रहा है, दिन में क्यों नहीं चल रहा है।

बस्ती वासी जिले के एसपी से एक बार फिर मिलकर बात करने की बातें कही है। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि अधिक मात्रा में ओवरलोडेड बालू की हाईवा द्वारा धड़ल्ले से अवैध परिचालन भी किया जा रहा है। जिस पर बीच-बीच में खनन विभाग द्वारा कार्रवाई भी की जा रही है। इसके बावजूद भी बालू माफिया सुधरने के नाम नहीं ले रहे हैं।




