जमशेदपुर : मानगो दाईगुट्टू में वन विभाग द्वारा चार दिवारी किए जाने का वहां के 100 परिवारो ने विरोध करते हुए उपायुक्त से आने-जाने का रास्ता छोड़ने का गुहार लगाया है। वरिष्ठ नागरिक समिति और अन्य संगठनों ने उपायुक्त से भेंट कर स्थिति से अवगत कराते हुए जानकारी दी कि वहां के 100 परिवार 70 वर्षों से निवास कर रहे हैं जिनके समीप की जमीन वन विभाग की है, वहां के वासी उस जमीन से ही आना-जाना करते हैं और उनका कोई दूसरा विकल्प नहीं है, ऐसे में कुछ माह पूर्व वन विभाग द्वारा चार दिवारी किए जाने के दौरान बस्ती वासियों के आग्रह पर 10 फीट का रास्ता छोड़ दिया गया था।

लेकिन एक बार फिर उस रास्ता को भी चारदीवारी कर बंद किए जाने का स्थानीय वासी विगत एक सप्ताह से विरोध कर रहे हैं। इसे लेकर बस्ती बासी और प्रशासन के बीच तनाव भी उत्पन्न हो चुका है ऐसे में बस्ती वासी उपायुक्त से भेंट कर 10 फीट का रास्ता छोड़ने की आग्रह की है अन्यथा 100 परिवार पूरी तरह से कैद हो जाएंगे।




