Saraikela (संजीव मेहता) : एनआईटी जमशेदपुर के होनहार इंजीनियरों ने आज बैडमिंटन पर हाथ आजमाया. संस्थान में फैमिली बैडमिंटन टूर्नामेंट सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ. यह आयोजन फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत आयोजित हुई. इसके तहत एनआईटी जेएसआर फैमिली बैडमिंटन टूर्नामेंट (विभिन्न आयु वर्गों के पुरुष एवं महिला एकल प्रतियोगिता) स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर, एनआईटी जमशेदपुर में सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के कुल 53 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिन्होंने उत्कृष्ट कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन किया.

विशेष रूप से 40 वर्ष से कम एवं 60 वर्ष से अधिक आयु वर्गों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिससे विजेताओं का चयन करना कठिन हो गया. दर्शकों ने पूरे उत्साह के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया. इस टूर्नामेंट ने एनआईटी जमशेदपुर परिवार की खेल भावना एवं अनुशासन को उजागर किया. आज समापन समारोह में उप निदेशक, रजिस्ट्रार, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर, एसएसी जअध्यक्ष, एसोसिएट डीन (अकादमिक), विभागाध्यक्षगण, प्रोफेसरगण एवं उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे. उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए और सभी प्रतिभागियों के उत्साह एवं प्रयासों की सराहना की. यह टूर्नामेंट एनआईटी जमशेदपुर समुदाय में सौहार्द, फिटनेस और स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करने का एक अद्भुत मंच साबित हुआ. सभी प्रतिभागियों एवं दर्शकों ने इस आयोजन का भरपूर आनंद लिया, जिससे यह एक स्मरणीय खेल आयोजन बन गया.




