जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र में बीते दिन किसी अपराधी घटनाओं का अंजाम देने के लिए जुटे दो अपराधियों को पुलिस ने पिस्टल गोली के साथ गिरफ्तार किया है।इस संबंध में एसएसपी ने जानकारी दी की बीते दिन दोपहर में गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी गोडगोडा चौक के समीप बालिगुमा उत्क्रमित विद्यालय के सुनसान जगह पर किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए कुछ अपराधी जुटे हुए हैं, जिसके बाद एक टीम गठित कर वहां छापामारी की गई जहां से दो अभियुक्तों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई जिनके पास से एक देशी पिस्तौल और मैगजीन का गोली बरामद की गई।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना नाम नंदन कुमार उर्फ नंदन पंडित और राहुल गोप उर्फ बल्ले बताया, जिन्होंने स्वीकार किया कि इनके द्वारा 21 मार्च को तुरियाबेड़ा के एक व्यक्ति घर में जान मारने की नीयत से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था, इसके अलावा उनके द्वारा बोड़ाम, आजाद नगर, सीतारामडेरा, गोलमुरी और आदित्यपुर के आर आई टी थाना क्षेत्र में भी फायरिंग करने के मामले में जेल जा चुका है। वहीं नंदन ने 2021 में एमजीएम थाना क्षेत्र से लूट के मामले में भी जेल जाने के बाद स्वीकार की है। पुलिस दोनों सेआवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




