रोहतास सासाराम : रोहतास जिले के सासाराम नगर थाना अंतर्गत तकिया में सोमवार की बीती रात दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर हुई। गोलीबारी तथा पत्थर बाजी की घटना को ले रोहतास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 18लोगों को गिरफ्तार किया है।

उक्त घटना के संदर्भ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसपी रौशन कुमार ने बताया कि, बीती रात्रि करीब आठ बजे तकिया मुहल्ले में स्थित मन्नत वाटिका जमीन के पैसे की डील बनारसी सिंह और चंदशेखर सिंह के बीच हुई थी,जहाँ दोनों पक्षों में विवाद बढ़ा जमकर गोलीबारी हुई। जहां नगरथाना सासाराम व एसडीपीयो 1 तथा डी आई यु की टीम ने मिलकर करीब 5 घंटे से अधिक कई जगहों पर छापेमारी की, तो मैगजीन लगे दो पिस्टल24 जिंदा कारतूस एक खोखा 7 लाख50 हजार रुपये समेत 750 ml का रॉयल स्टेज सुपीरियर विस्की 16 ऐंड्रॉयड मोबाईल एक की पैड मोबाइलचार मोटर साइकिल समेत एक काले रंग की स्कार्पियो बरामद की गई है। फिलहाल गिरफ्तार किए गए लोगों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा।




