Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर खेल प्रेमियों का शहर कहा जाता है। जहां आए दिन झारखंड के जमशेदपुर में कहीं नहीं कहीं खेल प्रेमी खेल खेला करते हैं। एल बी एस एम कॉलेज मे ,इन दिनों खेल की चर्चा सुर्खियों में है । एल बी एस एम कॉलेज के दोनों ब्वॉयज एवं गर्ल्स फुटबॉल टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। कोल्हान विश्वविद्यालय इंटर फुटबॉल टूर्नामेंट में एल बी एस एम कॉलेज जमशेदपुर की ब्वॉयज टीम करीम सिटी ब्वॉयज फुटबॉल टीम को 6- 1 से तथा गर्ल्स टीम महिला कॉलेज चाईबासा को 2 -0 से हराकर सेमी फ़ाइनल में प्रवेश किया। कल दोनो टीम का मुकाबला टाटा कॉलेज चाईबासा के साथ होगा। टीम मैनेजर प्रो अरविंद पंडित ने तथा प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा ने महाविद्यालय के दोनों टीमों को बधाई देते हुए फाइनल का विजेता बनने के लिए प्रोत्साहित किया।
Advertisements
Advertisement






