Saraikela (संजीव मेहता) : रात में बंद घर में चोरी करनेवाला चोर गिरोह के 2 सदस्य को ऑटो के साथ आरआईटी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है. बीती रात करीब ढाई बजे आरआईटी पुलिस ने गस्ती के दौरान एक ऑटो चालक को पकड़ा जो अपने ऑटो को पुलिस की गाड़ी देखकर आदित्यपुर की तरफ घुमा कर भागने लगा था. उस ऑटो को गश्ती जीप ने संदेह होने के कारण पीछा कर पकड़ा. ऑटो का नंबर J050R-3743 है. जिसपर सवार चालक के आलावा एक अन्य व्यक्ति और बैठा था. दोनो से नाम पता पूछने पर एक ने अपना नाम दीपक सरदार, वर्मा माईंस चूना भट्ठा बताया जबकि दूसरे से अपना नाम आनंद अग्रवाल, घटशिला मुस्लीम बस्ती बताया. ऑटो की तलाशी लेने पर उसके पास से एक ताला काटने वाला कटर, एक पलास, एक 12-13 नम्बर का पाना, एक लोहा काटने वाला पत्ती बरामद हुआ. दोनों ने बताया कि दोनों रात में इस औजार से सुनसान जगहा पर ऑटो खड़ा कर बंद पड़े घर का ताला काट कर घर का समान चोरी करते हैं. कड़ाई से पूछने पर दोनों ने बताया कि 7.02.2025 की रात्रि करीब 10.00 बजे इसी ऑटो पर सवार होकर हम दोनो आरआईटी थाना क्षेत्र के कुलुपटंगा बस्ती एवं 16.01.2025 को बनतानगर के डोबो डुंगरी टॉवर के पास गली में घर का ताला तोड़ कर चोरी किये हैं.

जिसके बाद आरआईटी पुलिस ने दोनों के निशानदेही पर वर्मा माइंस से चोरी का समान बरामद कर लिया. जिसमें एक चोरी का ऑटो जिसका नंबर JH05DR-3743 है, साथ ही एक होम थियेटर, एक मिक्सी मशीन बरामद किया है. आज दोनों के विरुद्ध चोरी का केस दर्ज कर जेल भेज दिया है. दीपक सरदार के विरुद्ध परसुडीह थाना में भी चोरी का केस दर्ज है जबकि आनंद अग्रवाल पर भी जीआरपी थाना टाटा नगर स्टेशन में चोरी के केस दर्ज है और वह वहां से जेल जा चुका है. इन शातिर चोरों को गिरफ्तार करने वाले पुलिस पदाधिकारी में पु०अ०निo राज कुमार साह, पु०अ०नि० सतीश बालमुचु, पुअ०नि० हसनैन अंसारी, सिपाही सतीश हेम्ब्रम, प्रेम प्रकाश गुमा और धीरू रजक शामिल हैं.




