जमशेदपुर : जमशेदपुर के विभिन्न थाना क्षेत्र से अपराधिक मामले में हथियार सहित सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिटी एसपी कुमार शिभाशीष ने जानकारी देते हुए बताया कि,जुगसलाई थाना क्षेत्र के गरीब नवाज कॉलोनी में 16 फरवरी को फायरिंग की घटना घटित हुई थी जिसमें खुर्शीद उर्फ भाकुड़ , निजाम और मुर्शिद के बीच आपसी विवाद के बाद फायरिंग होने के बाद सभी फरार हो गए, जिसे लेकर पुलिस छापामारी कर रही थी, इसी बीच 24 फरवरी को गुप्त सूचना मिली कि एक महीला सहीत 3 लोग हथियार के साथ रेलवे ब्रिज के समीप मौजूद है। जिसके बाद पुलिस में टीम गठित कर छापामारी की, जहां से पूजा उसके भाई समीर कालिंदी, जाहिद हुसैन उर्फ विक्की और पतला को हिरासत में लेकर जांच की जिनके पास से एक पिस्तौल और चार कारतूस बरामद हुई, पूछताछ में पूजा ने बताया की ,फायरिंग की घटना के बाद भाकुड़ और निजाम ने पिस्तौल छुपाने के लिए उसे दिया था लेकिन पुलिस की डर से खुद पकड़ी न जाए इसलिए वह विक्की और पतला को छुपाने देने के लिए बुलाया था।

वहीं दूसरी घटना जुगसलाई थाना क्षेत्र के R.P पटेल स्कूल के समीप की है, जहां 24 फरवरी को गुप्त सूचना मिली कि स्कूटी सवार एक व्यक्ति स्कूल के समीप संदिग्ध अवस्था में खड़ा है और उसके पास पिस्तौल है। जिसके बाद पुलिस दिए गए सूचना स्थल पर पहुंची जहां एक स्कूटी पर एक व्यक्ति बैठा हुआ था जब उससे पूछताछ करते हुए जांच की तो उसके पास से एक पिस्तौल बरामद हुई। गिरफ्तार व्यक्ति अपना नाम पिंटू सिंह और छपड़िया मोहल्ला का रहने वाला बताया। पुलिस उससे पिस्टल रखने की वजह की जांच कर रही है।
वहीं तीसरी घटना कदमा थाना क्षेत्र की है जहां मंगलवार को पुलिस को बहुत सूचना मिली कि रामजन्म नगर छठ घाट के समीप दो अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के लिए वहां मौजूद है।इसके बाद वरीय पुलिस के निर्देश पर डीएसपी मनोज ठाकुर के नेतृत्व में छापामारी की गई जहां दोनों लोगों की तलाशी लेने पर उनके पास से एक कट्ठा और एक गोली बरामद हुई। वही दोनों में अपना नाम गणेश महत्व और करण तंतु बाई उर्फ बिट्टू बताया, वहीं दोनों का का आपराधिक इतिहास रहा है। गणेश तीन बार जेल जा चुका है जबकि तंतु भाई एक बार जेल गया था बहरहाल पुलिस गिरफ्तार सातों अपराधियों से आवश्यक कार्रवाई के बाद न्याय की रियासत में भेज दिया है।




