खूंटी : खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दिल दहलाने वाली घटना घटी। शादी समारोह से लौट रही पांच नाबालिग लड़कियों को 10-12 युवकों ने अगवा कर लिया और उनमें से तीन के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।पीड़िताओं ने बताया कि वे शुक्रवार रात शादी समारोह से घर लौट रही थीं जब 10-12 लड़के उनका पीछा करते हुए आए और उन्हें जंगलनुमा पहाड़ी पर ले गए। एक लड़की ने एक दरिंदे के हाथ को दांत से काटकर भाग निकली, लेकिन बाकी चारों लड़कियों को आरोपी अपने साथ ले गए।
पुलिस ने बताया कि पीड़िताओं ने रविवार को बयान दर्ज कराया और पुलिस ने 10-12 लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सभी आरोपी नाबालिग हैं और उन्होंने पीड़िताओं को धमकी दी थी जिसके कारण वे रविवार तक प्राथमिकी दर्ज नहीं करा पाईं। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है और लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने बताया कि वे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं और पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।