सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड वीडियो को राज्य के परिवहन मंत्री सरायकेला का विधायक चंपई सोरेन ने डिग्री कॉलेज की सौगात देने की घोषणा करते हुए कॉलेज के लिए स्थल निरीक्षण किया । राजनगर प्रखंड अंतर्गत शहीदों का ग्राम गोविंदपुर के लोगों को प्रदेश के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपई सोरेन तोहफा के रूप में डिग्री कॉलेज देने की घोषणा किया है। कहां की अब इस क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। जल्द ही गोविंदपुर में डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाएगी। इसको लेकर मंत्री चम्पई सोरेन द्वारा सोमवार को राजनगर प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत का पदाधिकारी और ग्रामीणों के साथ दौरा कर वहां बनने वाले डिग्री कॉलेज के लिए प्रस्तावित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मंत्री ने कहा कि चुनाव में उन्होंने जनता से जो वायदा किया था उसे जमीन पर उतारा जा रहा है। यहां के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले, इसके लिए डिग्री कॉलेज बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के प्रस्ताव को प्रतिनिधिमंडल द्वारा झारखंड सरकार को स्वीकृति प्रदान करने के लिए भेज गया था, जिसकी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस दौरान मंत्री के साथ राजनगर के अंचल अधिकारी हरीश मुंडा के अलावा अंचल अमीन, विधायक प्रतिनिधि सह पंचायत समिति सदस्य आदि भी मौजूद थे। इस डिग्री कॉलेज के होने से प्रखंड ही नहीं जिले में भी मंत्री के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से खुशी का माहौल है।

July 24, 2026 4: 15 pm
Breaking
- डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
- केरेडारी में पुलिस-राहुल दुबे गिरोह के बीच हुई मुठभेड़: राहुल दुबे गैंग के 2 धराए, एक घायल.
- डिमना लेक में दो जूनियर डॉक्टरों के डूबने से मची सनसनी, गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारी.
- आदित्यपुर के मेडिट्रीना हॉस्पिटल के आईसीयू में लगी आग, लाखों की क्षति, कोई हताहत नहीं, अग्निशमन विभाग की वाहन पहुंचकर आग पर पाया काबू.
- गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता : लापता युवक हत्याकांड का खुलासा, टुंडी जंगल से नर कंकाल हुआ बरामद।
- आईडीटीआर जमशेदपुर में स्पार्क मिंडा का कैंपस ड्राइव, 50 छात्र-छात्राओं का चयन।
- राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है संगठित समाज : पंडित अरुण शर्मा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (अ) का देशव्यापी संगठन विस्तार अभियान तेज, सेवा, एकता और संस्कार को बताया भविष्य की सबसे बड़ी शक्ति
- मानगो जाम के कारण एम्बुलेंस में हुए प्रसव मामले में एनएचआरसी हुआ सख्त:,झारखंड मुख्य सचिव को दीं नोटिस





