सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना के कपाली ओपी अंतर्गत फोन पर हुए गाली गलौज के बाद चाकू से हमला कर 22 वर्षीय युवक की हत्या कर दी।मिली जानकारी के अनुसार कपाली गौस नगर निवासी 22 वर्षीय शब्बीर आलम का बीते दिन सन्नू, अफरीदी, फरहान, तन्नी और अन्य युवको के साथ किसी बात को लेकर मोबाइल में गाली गलौज हुई थी. उसी बात को लेकर जब शब्बीर अपने दोस्त आर्यन के साथ जा रहा था,तभी उन युवकों ने रामू होटल के समीप रोक कर ताबड़ तोड़ चाकू से हमला कर फरार हो गए।

घटना के बाद आनन फानन में गंभीर हालत में उसे स्थानीय नर्सिंग अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए MGM अस्पताल लेकर पहुंचे जहां जांच के बाद डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मृतक साकची बाजार में कपड़ा दुकान में काम करता था।इधर सूचना पर पुलिस घटना स्थल और अस्पताल पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी लेते हुए अपराधियों के गिरफ्तारी में जुट गई है।





