जमशेदपुर : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के प्रथम वर्षगांठ पर पूरे देश सहित जमशेदपुर में भी हर्ष उल्लास और श्रद्धा का भाव का माहौल रहा। इसी कड़ी में सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर में कमिटी की ओर से 11 सौ द्वीप जलाकर मंगल आरती की गई। इस मौके पर सूर्य धाम मंदिर के महासचिव अखिलेश कुमार चौधरी ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ पर पूरे मंदिर को द्वीप प्रज्वलित कर भव्य आरती की गई साथ ही श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण भी किया गया। वहीं उन्होंने कहा कि सूर्य धाम मंदिर के संरक्षक, पूर्व मुख्यमंत्री और उड़ीसा के राज्यपाल रहे रघुवर दास फिर से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लिए हैं।

इसलिए यह खुशी दुगनी हो गई है। और एक बार फिर से इस मंदिर प्रांगण में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक, सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजन किए जाएंगे। वहीं मंदिर आई श्रद्धालु महिला चंद्रकांता सिंह ने बताया कि आज हमें बेहद खुशी हो रही है कि यहां पर भी प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के वर्षगांठ पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है। पूरी अयोध्या नगरी हमारे इस पावन मंदिर में उतर आई है हम लोग पूरे भक्ति भाव से यह वर्षगांठ मना रहे हैं।



